यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत बंदरों के आतंक से लोगों को जल्द छुटकारा मिल सकता है। चूंकि प्रशासनिक स्तर पर 11 दिन बंदर पकड़ने का अभियान चलाने की तैयारी है। इसके लिए नैन फाउंडेशन राजेंद्र नगर हाउसिंग बोर्ड जींद को हायर किया गया है। फाउंडेशन की ओर से 26 मार्च से अभियान के तहत बंदर पकड़े जाएंगे। यह कार्रवाई नौ अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए तैयार वार्ड वार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। साथ ही लोगों द्वारा अपने क्षेत्र में बंदरों की शिकायत करने के लिए शहर को दो जोन में बांट दिया गया है।
दोनों जोन में एक-एक अधिकारी को वहां का इंचार्ज बनाया गया है, जिनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं, जहां पर लोग अपने-अपने क्षेत्र में जहां भी बंदर हैं, वहां की शिकायत कर सकते हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी कार्यालय में विभिन्न वार्डों से बंदरों द्वारा उत्पात करने की शिकायतें आ रही थीं, इसलिए आमजन की सुरक्षा के लिए 11 दिन का बंदर पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा, जो 26 मार्च से शुरू होकर नौ अप्रैल तक चलेगा। किसी वार्ड से बंदर पकड़ने के लिए लोग शिकायत करना चाहते हैं तो शहर को दो में बांटा गया है। जोन एक में वार्ड एक से 11 के लिए पंकज अनुबंधित सफाई निरीक्षक इंचार्ज रहेंगे, जिनके मोबाइल नंबर 8059151866 पर शिकायत की जा सकती है। ऐसे ही जोन दो में वार्ड 12 से 22 के लिए सुशील अनुबंधित सफाई निरीक्षक इंचार्ज रहेंगे, जिनके मोबाइल नंबर-9992826662 पर शिकायत की जा सकती है।
-
कब किन वार्ड में अभियान:-
वार्ड तिथि
1 व 2 26 मार्च
12 व 13 27 मार्च
3 व 4 - 28 मार्च
14 व 15 29 मार्च
5 व 6 31 मार्च
16 व 17 दो अप्रैल
7 व 8 तीन अप्रैल
18 व 19 चार अप्रैल
9 व 10 पांच अप्रैल
20 व 21 सात अप्रैल
11 व 22 - नौ अप्रैल
-