फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में तीन दिन से पानी के लिए त्राहि-त्राहि

Sat, 05 Jul 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तपती गर्मी और उमस ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं पेयजल की किल्लत ने परेशानी और बढ़ा दी है। कस्बे में पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई न होने से कस्बावासियों के लिए जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन


बिलासपुर में छह नलकूप होने के बावजूद लोगाें को पानी की एक-एक बूंद के लिए भटकना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से पूरे बिलासपुर क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। पानी की सप्लाई बाधित होने का कारण पीडब्ल्यूडी द्वारा छोटा बस स्टैंड के पास चलाए गए सफाई अभियान के दौरान जेसीबी से मुख्य पाइप लाइन का क्षतिग्रस्त होना है।

तीन दिन पहले सफाई अभियान के दौरान जेबीसी मशीन ने छोटा बस स्टैंड के समीप पीने के पानी की दोनों ओर की पाइप लाइन टूट गई थी।

इसे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने इसे जोड़कर पानी की आपूर्ति का सुचारु किया गया था, लेकिन वीरवार शाम दोबारा सफाई करते समय जेबीसी से पाइप लाइन दोबारा टूट गई। इसके कारण पूरे बिलासपुर में पानी की एक बूंद भी सप्लाई नहीं हुई। कस्बे के रणजीत सिंह, तनवीर अली, जसवंत, नीटू, अनिल कुमार, राजेश, दीपक का कहना है कि दो दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण नई समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि इस भयंकर गर्मी में पानी की सप्लाई नहीं होने के  कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और कस्बे के लोगों को मजबूरन हैंडपंपों का शोरायुक्त पानी पीना पड़ रहा है। इसके कारण उनके परिवार के सदस्यों का बीमार होने का भय बना हुआ है।

जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राजपाल ने बताया कि यह पूरे बिलासपुर क्षेत्र में पानी की सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन है। अगर बिलासपुर में कोई भी नलकूप चलाया गया, तो उसके पानी की सप्लाई सीधी यही टूटी जगह पर होगी, जिसके कारण काफी परेशानी खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें