फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजली की महात्मा गांधी बस्ती में बिछने लगी पानी की पाइप लाइन

Tue, 20 Oct 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पाइप लाइन बिछने की खुशी में मिठाई बांटते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तेजली की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में रहने वाले लोगों को जल्द पानी की सुविधा मिलेगी। अमृत योजना के तहत रविवार को कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया।
लंबे समय से पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे कॉलोनी के लोगों ने पाइप लाइन बिछने पर खुशी जताई है। साथ ही नगर निगम, मेयर व पार्षद का आभार व्यक्त किया। पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद कॉलोनी में सीवरेज लाइन डालने और सड़क निर्माण की दिशा में भी काम किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


कॉलोनी के निवासी सुबे सिंह, बलदेव, राबिया, रीना देवी, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, राजिंद्र कुमार, भूरा और पूनम आदि ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्हें यहां प्लॉट आवंटित किए गए थे। इसके बावजूद कॉलोनी में लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना रहा। पानी की नियमित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को सबमर्सिबल और अन्य साधनों के माध्यम से पानी की आपूर्ति पर निर्भर रहना पड़ता था। सड़क और जल निकासी की समस्या के चलते भी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हालात बिगड़ जाते हैं। अधिक बारिश होने पर गलियों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को घरों से निकलने और रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत होती है। कई बार जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि लोगों को घर छोड़कर दूसरी जगह जाने तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में पानी की पाइप लाइन बिछने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जल्द सीवरेज और सड़क निर्माण की तैयारी : राहुल
वार्ड 11 के पार्षद प्रतिनिधि राहुल ने बताया कि कॉलोनी के लोगों की समस्याओं को देखते हुए बिजली के खंभे लगाने और पानी की पाइप लाइन बिछाने की व्यवस्था की गई है। जल्द ही सीवरेज लाइन और सड़क निर्माण के लिए टेंडर लगवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

पाइप लाइन बिछने की खुशी में मिठाई बांटते लोग। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें