फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हथिनीकुंड बैराज पर बढ़ा जलस्तर, किसानों को राहत

Sun, 12 Apr 2026 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ह​थिनीकुंड बैराज। संवाद
विज्ञापन
प्रतापनगर। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हाल ही में हुई बारिश का असर हथिनीकुंड बैराज पर देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद बैराज के जलस्तर में आई बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे यमुना से सटे गांवों के किसानों और लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी दिख रही है।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह पहले बैराज पर मात्र 1500 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था, जिससे क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल को लेकर चिंता उत्पन्न हो गई थी। परंतु हालही में हुई बारिश के बाद जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर वृद्धि ने चिंता को काफी हद तक कम कर दिया है। बैराज कार्यालय के मनीष कुमार ने बताया कि सुबह जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। सुबह छह बजे 3724 क्यूसेक, आठ बजे 4574, दस बजे 4686, दोपहर 12 बजे 4658, दो बजे 2704, शाम चार बजे 2561 और शाम 6 बजे 2408 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इस पानी में से 352 क्यूसेक यमुना नदी में छोड़ा गया, जबकि 2056 क्यूसेक पश्चिमी यमुना नहर में दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें