फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छिंबी मोहल्ला में पानी हो रहा बर्बाद

Sun, 22 Dec 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। छिंबी मोहल्ला में एक माह से पाइप लाइन लीक होने से हजारों लीटर पीने का पानी रोजना बर्बाद हो रहा है। इसकी शिकायत कई बार विभाग के अधिकारियों को दी गई, पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस कारण निवासियों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
क्षेत्र के सुरेश, रमेश, प्रदीप, शेर सिंह, मनीष कुमार, नीरज ने बताया कि नगर पालिका की ओर से औड कॉलोनी से लेकर खेड़ा मोहल्ला पक्का घाट तक सीवरेज पाइप लाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन

छिंबी मोहल्ला में ठेकेदार द्वारा सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग की पीने के पानी की पाइप लाइन टूट गई। ठेकेदार जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बिना सूचना दिए काम खत्म कर चला गया। पाइप लाइन टूटने से हर समय पानी सड़क पर खुला बह रहा है। ठेकेदार टूटी पाइपलाइन को अनदेखा कर काम खत्म करने के बाद चले गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने टूटी पाइपलाइन के बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व नगर पालिका ठेकेदार कर्मचारियों को काफी बार अवगत करवाया। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें