फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कैत और मंडी में घुसा पानी, लोगों ने छोड़ा घर

Tue, 02 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ट्रैक्टर की मदद से लोगों को दूसरे छोर तक पहुंचाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद यमुना उफान पर आ गई है। ऐसे में यमुना नदी के तट पर बसे गांव कैत-मंडी के खेतों से बाढ़ का पानी सड़क पर आ गया। यहां से पानी अब गांव की तरफ रुख कर रहा है। सड़क पर पानी भी दो से तीन फीट तक पहुंच गया है।
जैसे ही पानी सड़क पर पहुंचा तो इन गांवों की तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। ऐसे में लोगों को एक से दूसरे छोर तक ले जाने के लिए गांव के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लगा दिए हैं। उधर, प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन यमुना के बाढ़ का पानी खेतों में आने से फसलें डूब गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैत-मंडी से कलानौर जाने वाले रास्ते पर चार फीट तक जलभराव हो गया है। ऐसे में दोनों तरफ जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। बता दें हर साल यमुना उफान पर आती है। ऐसे में कैत-मंडी के साथ-साथ लापरा गांव में बाढ़ का पानी आ जाता है। इससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन सोमवार सुबह से ही यमुना का पानी बढ़ रहा था, ऐसे में यहां के लोग भी उस पर नजर बनाए हुए थे। कुछ लोगों ने तो पहले से ही अपने सामान को समेटना शुरू कर दिया था।

ट्रैक्टर की मदद से लोगों को दूसरे छोर तक पहुंचाते ग्रामीण। संवाद

ट्रैक्टर की मदद से लोगों को दूसरे छोर तक पहुंचाते ग्रामीण। संवाद

ट्रैक्टर की मदद से लोगों को दूसरे छोर तक पहुंचाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें