फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में वाटर कूलर बंद, ठंडे पानी के लिए भटक रहे लोग

Sat, 23 May 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बच्चे के साथ बोतल लेकर पानी के लिए भटकता राजकुमार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीज व उनके तीमारदार ठंडे पानी को तरस गए हैं। अस्पताल में लगाए गए ज्यादातर वाटर कूलर बंद पड़े हैं या फिर खराब हैं। किसी की तार बिजली के प्लग में लगी है, लेकिन वह पानी ठंडा नहीं कर रहा। यहां तक की बच्चों व महिला सर्जिकल वार्ड में भी पानी नहीं है।
हाथ में बोतलें लेकर कोई ग्राउंड फ्लोर पर जा रहा है तो कोई तीसरे व चौथे तल पर। इतनी भीषण गर्मी में लोग टंकियों का पानी पीने को मजबूर हो गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया गया। अस्पताल में लगे एक-एक वाटर कूलर को देखा गया। अस्पताल के ब्लॉक-ए में प्रथम व द्वितीय तल पर लगे वाटर कूलर बंद मिले।
विज्ञापन

यहां बेटे के साथ हाथ में खाली बोतल लेकर भटक रहे रामपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका बेटा अस्पताल में भर्ती है। जिस वार्ड में वह भर्ती है उसमें पानी ही नहीं है। वार्ड के बाहर जो वाटर कूलर लगा है, उसमें पानी नहीं है। पानी नीचे से लाना पड़ता है या फिर एक-एक करके सभी वाटर कूलर को देखना पड़ता है। बिना पानी बहुत परेशान हो रहे हैं।
इसी तरह ब्लॉक-बी में ही तीसरे तल पर सर्जरी वार्ड के पास रखे वाटर कूलर में भी पानी नहीं था। यहां पर भी मरीज बिना पानी के परेशान होते दिखे। इसके बाद ब्लॉक-बी में ही दूसरे तल पर महिला सर्जिकल वार्ड में न तो पानी है और न ही इसमें वाटर कूलर है। इसके सामने ही बाल चिकित्सा, मित्रता क्लीनिक, योगाचार्य कक्ष, बाल चिकित्सा फिजियोथेरेपी बाल संगम, डीसीआईसी प्रबंधक वार्ड में भी पीने का पानी नहीं है।
यहां वाटर कूलर बंद पड़ा मिला। एक वाटर कूलर शौचालय के पास रखा था लेकिन वह बंद मिला। यह कूलर ऐसे जगह रखा है जिस पर किसी की नजर ही नहीं पड़ती। इतना ही नहीं इस वाटर कूलर में तो टोंटी ही नहीं है। जिससे पता चलता है कि यह खराब पड़ा है।
इसी तरह ब्लॉक-बी में भूतल पर वाटर कूलर ही नहीं है। यहां वाटर कूलर के लिए जगह तो बनी है लेकिन वाटर कूलर नहीं है। अस्पताल में जहां पर सुबह सात बजे से ही ओपीडी की पर्ची बनवाने के लिए मरीजों व उनके तीमारदारों की लंबी लाइन लग जाती है वहां पर भी ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है।
ओपीडी रजिस्ट्रेशन के सामने जो शौचालय बने हैं उनके पास ही एक कोने में वाटर कूलर लगा है लेकिन इसकी तार ही प्लग में नहीं लगी थी। ट्रामा सेंटर के पुराने भवन के पास जो वाटर कूलर रखा है, इसे सामने देख कर लोग इसमें पानी पीने पहुंचते हैं। परंतु इसमें भी ठंड पानी नहीं मिलता। इसका तार टूटा पड़ा है। ऐसे में ज्यादातर लोग वाटर कूलर बंद रहने से सीधे टंकी का पानी ही पी रहे हैं।
विज्ञापन

सभी वाटर कूलरों की सर्विस करवाई जा रही है। जो एक दो वाटर कूलर रह गए है, उन्हें भी शनिवार तक ठीक करा दिया जाएगा। - डॉ. विपुल गोयल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।

बच्चे के साथ बोतल लेकर पानी के लिए भटकता राजकुमार। संवाद

बच्चे के साथ बोतल लेकर पानी के लिए भटकता राजकुमार। संवाद

बच्चे के साथ बोतल लेकर पानी के लिए भटकता राजकुमार। संवाद

बच्चे के साथ बोतल लेकर पानी के लिए भटकता राजकुमार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें