फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मांगेें नहीं मानने पर दी हड़ताल की चेतावनी

Sat, 07 Jun 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की बैठक शनिवार को कार्यालय में हुई। बैठक में सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। साथ ही चेतावनी दी गई जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
बैठक में प्रधान मनोज ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द ही पूरा किया जाए वरना आने वाले दिनों में सड़कों पर उतर कर सफाई कर्मचारी हड़ताल या आंदोलन भी कर सकते हैं। प्रशासन व सरकार से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन मांग कर रही है कि समय रहते सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2017 से समान काम-वेतन के एरियर का शीघ्र ही भुगतान किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को शिक्षा भत्ता दिया जाए, कच्चे कर्मचारियों को एक्सग्रेसिया का लाभ दिया जाए। वहीं कच्चे कर्मचारी को वर्दी, जूता समय पर दिया जाए और कच्चे कर्मचारियों की एलडीसी का भुगतान जल्दी किया जाए।
विज्ञापन

इनके अलावा और भी बहुत से अन्य मांगें हैं, जिन्हें सरकार सरकार जल्द पूरी करे। इस मौके पर महासचिव विजय कुमार, वरिष्ठ प्रधान अशोक कुमार, संगठन मंत्री कश्मीरी लाल, प्रचार मंत्री राजेश कुमार, कैशियर हरिदास, मुख्य सलाहकार श्याम चंद, महेंद्र कुमार राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें