फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी की वारदात का वांछित आरोपी काबू

Thu, 25 Jun 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्पेशल सेल टीम ने आधा दर्जन चोरी की वारदातों में शामिल वांछित आरोपी रामनगर कॉलाेनी निवासी दीपू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गंगानगर कॉलोनी क्षेत्र में आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर टीम ने छापेमारी कर उसे काबू किया।
विज्ञापन

स्पेशल सेल प्रभारी रमन चंदेल ने बताया कि आरोपी कई मामलों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी से लंबित मामलों की जांच को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसी गिरोह के दो अन्य आरोपी बादल उर्फ राणा और रोहित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रिमांड के दौरान दीपू से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें