फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार केंद्रों पर होगा बार काउंसिल के लिए मतदान

Thu, 12 Mar 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। डीसी प्रीति ने बुधवार को जिला सचिवालय में बैठक कर 18 मार्च को होने वाले पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के बार काउंसिल चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस चुनाव के लिए न्यायमूर्ति जयश्री ठाकुर (सेवानिवृत्त), पूर्व न्यायाधीश पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिले में मतदान के लिए चार मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें तीन यमुनानगर और एक व्यासपुर में बनाया गया है। सभी मतदान केंद्र संबंधित न्यायालय या बार काउंसिल भवन के लाइब्रेरी अथवा हॉल में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों की स्थापना विधानसभा चुनावों के दौरान बनाए जाने वाले मतदान केंद्रों के मानकों के अनुसार की गई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की समुचित तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं।
चुनाव के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी, एक वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी और दो पोलिंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। तहसीलदार, जिला निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि पोलिंग स्टाफ को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 10 मार्च को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि दूसरी ट्रेनिंग 17 मार्च को कराई जाएगी।
बैठक में एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीएसपी कंवलजीत सिंह, डीआईओ विनय गुलाटी, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, सीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें