श्री श्याम गोशाला के संचालक ने कहा कि तामिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे व मंत्री उदयनिधि ने सनातन धर्म विरोधी बयान देकर हमारे धर्म और आस्था को चुनौती दी है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। सनातन धर्म सामाजिक न्याय व समानता का परिचायक है।
यमुनानगर में सनातन धर्म के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के मंत्री बेटे उदयनिधि की जीभ काटने वाले को महंत शोभादास ने 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। श्री श्याम गोशाला के संचालक व विहिप भारतीय गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद के प्रांत प्रमुख महंत शोभा दास ने समर्थकों के साथ बस अड्डा चौक पर उदयनिधि का पुतला फूंकने के बाद उक्त घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तामिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे व मंत्री उदयनिधि ने सनातन धर्म विरोधी बयान देकर हमारे धर्म और आस्था को चुनौती दी है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। सनातन धर्म सामाजिक न्याय व समानता का परिचायक है। जिसे संविधान ने भी सम्मान दिया हुआ है। उदयनिधि ने सनातन धर्म विरोधी बयान देकर सनातन को मानने वाली देश की अधिकतर आबादी का अपमान किया है।
जिसकी कड़ी निंदा करते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की जाती है। इससे पहले रेस्ट हाउस से शुरु करके कस्बा में विरोध मार्च आयोजित किया गया। इसके बाद बस अड्डा चौक पर उदयनिधि का पुतला फूंका गया। इस दौरान शिवकुमार शर्मा, सतपाल शर्मा, चमन कश्यप, अवध बिहारी, अमित सेतिया, पंकज चुघ, मंगतराम सैनी, सचदेव चुघ, वीरेन गर्ग, करनैल सैनी, हर्ष आनंद व सुधीर गर्ग भी उपस्थित थे।