फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नागरिक अस्पताल में बढ़े वायरल बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। दिन में गर्मी और रात को हल्की ठंडक के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में रोजाना वायरल बुखार से पीड़ित करीब 600 नए मरीज आ रहे हैं।
इनमें से कई मरीज खांसी और जुखाम से पीड़ित हैं। वही कुछ मरीज सिर दर्द, बदन दर्द, गले में खराश की शिकायत लेकर भी आ रहे हैं। सोंगल गांव निवासी रामकिशन ने बताया कि उन्हें तीन दिन से तेज बुखार है। इसलिए वे दवा लेने के लिए अस्पताल आए है। चिकित्सकों ने मौसम में बदलाव को बीमारी की वजह बताया है। सुमन का कहना है कि वह अस्पताल में गले में खराश की शिकायत लेकर आई थी। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि लोग थोड़ी सी सावधानी बरत कर वायरल से बच सकते हैं। गंदा पानी और बाहर का तला-भुना खाना न खाएं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में कम जाएं मास्क का इस्तेमाल करें और हाथ धोने की आदत डालें। बच्चों और बुजुर्गों को खास देखभाल की जरूरत है। जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश कंसल ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल बुखार आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग दिन में पंखा और एसी का उपयोग करते हैं जबकि रात को हल्की ठंड के प्रभाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने मरीजों को ज्यादा पानी पीने और आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त दवाओं की व्यवस्था की गई है। स्टॉक बढ़ा दिया गया है। चिकित्सकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि बुखार वाले मरीजों को तुरंत प्राथमिकता के साथ इलाज दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें