फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ताजेवाला के गांवों की बत्ती गुल होने से ग्रामीण नाराज

Sun, 17 May 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ताजेवाला में ​खींची जा रही बिजली की लाइन। संवाद
विज्ञापन
प्रतापनगर। कस्बे के ताजेवाला क्षेत्र में बिजली की लाइन खींची जा रही है। इसके लिए डमौली समेत दर्जनों गांवों की बिजली कट कर दी गई है। इससे लोगों में बिजली निगम के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

ताजेवाला क्षेत्र में लाइनों की मरम्मत के नाम पर पावर हाउस छछरौली के गांव डमौली समेत दर्जनों गांवों की बिजली काटी गई। वहीं, प्रचंड गर्मी में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। दर्जनों गांवों की बिजली दिनभर बंद रखे जाने से ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि बिजली निगम कभी तेज हवाओं तो कभी लाइनों पर काम का हवाला देकर सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बंद कर देता है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट भी गहराता जा रहा है। बिजली निगम छछरौली के एसडीओ सपिंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लाइनों पर मरम्मत और तेज हवाओं के चलते एहतियातन परमिट लेकर बिजली बंद की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें