फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शराब ठेके के विरोध में उतरे ग्रामीण, की नारेबाजी

Mon, 22 Sep 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव गुलाबगढ़ उर्फ रामगढ़ के बाहर शराब का ठेका खुलने के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने पहले गांव की गलियों में घूमकर नशे के खिलाफ विरोध जताया। इसके बाद ग्रामीणों का जत्था गांव के बाहर स्थित ठेके पर पहुंचा और जमकर नारेबाजी की।
सूचना मिलते ही सादर थाना प्रभारी अजैब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की बात को गंभीरता से सुना और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएचओ ने मौके पर शराब ठेकेदार को बुलवाकर उससे ठेके के सभी कागजात मांगे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि ठेकेदार दो दिन के भीतर वैध कागजात प्रस्तुत कर देता है तो यहां रहने पर गांव वालों से पूछा जाएगा।
विज्ञापन

यदि ऐसा नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई कर ठेका हटवा दिया जाएगा। एसएचओ के इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने सहमति जताई और दो दिन का समय दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जिस रास्ते पर शराब का ठेका खोला गया है, उसी रास्ते से गुलाबगढ़ और पांजुपुर गांव के बच्चे और लड़कियां रोजाना हरीपुर स्कूल पढ़ने के लिए आते-जाते हैं।
यह मार्ग उनके लिए मुख्य रास्ता है और ठेका खुलने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले ही इसी रास्ते से गुजर रही कुछ बच्चियों पर तीन शराबियों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
बच्चियों ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में गुस्से का माहौल बन गया। इसके बाद ठेका बंद करवाने का निर्णय लिया गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि नशे की लत ने समाज को पहले ही नुकसान पहुंचाया है, और ठेका खुलने से स्थिति और बिगड़ेगी।
विज्ञापन

युवाओं ने भी आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो गांव में शांति और भाईचारा बनाए रखने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान कुलवंत, रामचंद्र, राकेश कुमार, बिट्टू, गोलू, गोपाल, गोल्डी, सचिन, हेमंत, सोनू व संदीप सहित बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें