यमुनानगर। थाना फर्कपुर क्षेत्र के गांव सुढैल के पास नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। फर्कपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में थाना छप्पर क्षेत्र के गांव दराजपुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उनके 43 वर्षीय भाई मुकेश कुमार 19 सितंबर की शाम बाइक पर काम से लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही मुकेश गांव सुढैल के पास नेशनल हाइवे पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मुकेश बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे को अंजाम देकर कार चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल मुकेश को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई राकेश ने बताया कि मुकेश के पास दो बच्चे हैं जिनमें 18 साल की लड़की और 15 साल का लड़का है। इस हादसे ने दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया है। मुकेश की पत्नी की तबीयत काफी खराब रहती है। मुकेश की आमदनी से परिवार चल रहा था। ऐसे में उसकी मृत्यु से परिवार के ऊपर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
मौके पर पड़ी मृतक की क्षतिग्रस्त बाइक। परिवार- फोटो : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।