फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: टोपरा कलां को जी-20 में मिली विश्व ख्याति, ग्रामीण धर्म चक्र भेंट कर पीएम मोदी को करेंगे ‘थैंक्स’

Sat, 23 Sep 2023 09:47 AM IST
नवीन दलाल सुरेश सैनी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली फिरोजशाह तुगलक कोटला मैदान में लगे अशोक स्तंभ के बारे में जिक्र कर 2500 साल पुराने टोपरा कलां के इतिहास की याद दिलाई थी। जिसके कारण ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
धर्म चक्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 शिखर सम्मेलन में विदेशी मेहमानों को टोपरा कलां के इतिहास से रूबरू कराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गांव को विश्वस्तरीय ख्याति तो दिला दी, वहीं अब ग्रामीण भी हस्ताक्षर व धर्म चक्र (अशोक चक्र) भेंट कर अपना फर्ज अदा करते हुए उन्हें थैंक्स कहेंगे। बकायदा इसके लिए गांव में हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


चूंकि शिखर सम्मेलन में गांव के नाम का जिक्र होने के बाद से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इसलिए हस्ताक्षर अभियान का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली फिरोजशाह तुगलक कोटला मैदान में लगे अशोक स्तंभ के बारे में जिक्र कर 2500 साल पुराने टोपरा कलां के इतिहास की याद दिलाई थी।

मुख्यमंत्री को भी सौंपेंगे धर्म चक्र
द बुद्धिस्ट फोरम ने टोपरा कलां गांव में हस्ताक्षर अभियान की प्रथम बार शुरूआत की है। वहीं प्रतिनिधिमंडल साइक्लोथॉन यात्रा के दौरान यमुनानगर पहुंच रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी मिल कर धर्म चक्र भेंट करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण चरण सिंह सैनी, पूर्व सरपंच रामकली पंजेटा और मुनीष नेहरा ने कहा जी-20 में गांव के इतिहास का जिक्र कर इतनी बड़ी ख्याति उपलब्ध कराना गर्व की बात है। उन्हें धन्यवाद कहने के लिए गांव में हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई।
विज्ञापन


फिरोजशाह ले गया था दिल्ली
बता दें दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में जो अशोक स्तंभ पर गढ़ा हुआ है, उसे 2500 साल पहले सम्राट अशोक यमुनानगर खंड रादौर के गांव टोपरा कलां से तोड़ कर दिल्ली लेकर आया था। इस 27 टन वजनी स्तंभ को यमुना नदी के रास्ते कोटला नई दिल्ली ले गया, जहां वह अपने नए शहर का निर्माण कर रहा था। इस स्तंभ को मिनारे-ए-ज़रीन भी कहा जाता था जिसका अर्थ है सोने का स्तंभ। तुगलक काल के इस्लामी पाठ में यह उल्लेख किया गया है कि यह हरियाणा के सभी अशोक स्तंभों में सबसे चमकीला स्तंभ था।

अधिकारी के अनुसार
जी-20 में विदेशी मेहमानों को गांव के इतिहास के बारे में रूबरू कराना हमारे लिए गर्व की बात है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कहने के लिए गांव में हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के बाद हस्ताक्षर और टोपरा कलां गांव में लगे धर्म चक्र का स्मृति चिन्ह उनसे मिलकर भेंट किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल यमुनानगर में आ रहे मुख्यमंत्री को भी धर्म चक्र भेंट करेंगे। -सिद्धार्थ गौरी, जनरल सेक्रेटरी, द बुद्धिस्ट फोरम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें