फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे पड़े विकास के कार्यो में ग्राम सचिव लाएं तेजी : जसपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने शुक्रवार को खंड बिलासपुर के ग्राम सचिव की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम सचिव से खंड के विकास कार्य के संबंध में विचार विमर्श किया। उन्होंने सचिव से कहा कि गांवों में चल रहे विकास कार्य व अधूरे पड़े कार्यों में तेजी लाएं। वे सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं को सरपंच व पंचायतों के साथ मिलकर लोगों को अवगत कराए ताकि सही पात्रों को उसका लाभ मिल सके। आपसी समन्वय से कार्य करे करते हुए काम में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान करे। जन सूचना के अधिकार के तहत मांगी जाने वाली सूचना को समय से प्रार्थी को दे। गरीब परिवारों के लिए कालोनी, शौचालय व सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ लोगों को मिले इसके लिए ग्राम पंचायतों के सहयोग से कार्य करे। बैठक में पंचायत अधिकारी विजयंत नेहरा, बलकार सिंह, राजेश कुमार,सतिन्द्र सहित अन्य ग्राम सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें