संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में चल रहे राष्ट्रीय स्तर की सीनियर लॉन टेनिस टूर्नामेंट में चार आयु श्रेणी में युगल वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले हुए। इनमें 90 प्लस आयु (दोनों खिलाड़ियों की मिलाकर) श्रेणी में युगल वर्ग के फाइनल में विजय वर्मा और तुषार शर्मा ने 8-7 से जीत हासिल की। ऐसे ही 75 प्लस आयु (दोनों खिलाड़ियों की मिलाकर) श्रेणी के युगल वर्ग में लोकेश चुघ और विजेंद्र चौहान ने 7-5 और रिक्की किनरा और मोहित फोगाट ने 6-3 से फाइनल मुकाबले जीते।
120 प्लस आयु (दोनों खिलाड़ियों की मिलाकर) श्रेणी के युगल वर्ग में प्रेम सिंह रोहिला व चंद्र भूषण ने 7-2 से और 105 आयु (दोनों खिलाड़ियों की मिलाकर) श्रेणी के युगल वर्ग में तुषार शर्मा व प्रदीप वालिया ने 8-6 से फाइनल मुकाबला जीता। इससे पहले पहले, दूसरे, क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले हुए। कई मुकाबले बड़े रोचक रहे। कईयों के दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखी गई।
टूर्नामेंट के अंत में फाइनल मुकाबले के विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सभी को प्रमाणपत्र दिए गए। आयोजन जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन की ओर से किया किया। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान कपिल गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान विभोर पाहुजा, उप प्रधान सुमित गुप्ता, राहुल विग, महासचिव वरुण गर्ग, टूर्नामेंट डायरेक्टर गौरव ओबेरॉय, को डायरेक्टर आशीष गर्ग, सदस्य ललित टंडन मौजूद रहे।