फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो बनाकर किया वायरल, चरित्रहीन भी बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर एक व्यक्ति ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आरोपी ने महिला को चरित्रहीन बोलकर बदनाम किया। जब महिला व उसके पति ने वीडियो देखी तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद से उसके परिवार वालों ने भी उससे बात करना बंद कर दिया है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने उसके गांव के ही एक व्यक्ति पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में आंगनबाड़ी वर्कर है। बीते 08 नवंबर को उसके भतीजे ने उसे व उसके पति को एक वीडियो दिखाई। इसमें उनका गांव का ही सोहन लाल उसपर अभद्र टिप्पणी कर रहा था। आरोपी उसे चरित्र पर भी उंगली उठा रहा था। आरोपी ने सरेआम उसे चरित्रहीन बोल बदनाम किया। इसके बाद उसकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यहीं नहीं आरोपी ने उसकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस वजह से उसकी समाज, बिरादरी व रिश्तेदारी में बदनामी हुई है। इसी के चलते उसके परिवार वालों, रिश्तेदारों व समाज के लोगों ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया है। वह खुद को अपमानित महसूस कर रही है।
आरोप है कि आरोपी सोहन ने उसके बारे में गलत वीडियो वायरल करके उसे चरित्रहीन साबित किया है। अब वह अपने घर से निकलने में भी शर्मिंदगी महसूस कर रही है और आत्महत्या करने को मजबूर है। इस वीडियो के कारण उसका वैवाहिक जीवन भी समाप्त होने के कगार पर है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोहन लाल के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रेनू का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें