फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, ब्लैकमेल कर 51 हजार रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से उसके साथ क्लीनिक में काम करने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली। आरोप है कि वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर आरोपी ने उससे एक लाख रुपये की मांग की। जिसमें से 51 हजार रुपये आरोपी ने उससे हड़प लिए। अब आरोपी का पिता भी वीडियो डिलीट करने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी मई 2013 में हुई थी। आरोप है कि उसका पति नशे का आदती है जो उससे मारपीट करता था। जिसके चलते वह अपने पति से अलग रहती है। महिला ने बताया कि वह एक क्लीनिक में नौकरी करती है। क्लीनिक में कालका कॉलोनी निवासी रवि भी नौकरी करता है। जनवरी 2021 में आरोपी रवि उसके कमरे पर कोल्ड ड्रिंक व खाने का कुछ सामान लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे नशा हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी रवि ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब उसे होश आया तो उसने आरोपी का विरोध किया। आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसकी वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। जब उसने आरोपी को वीडियो डिलीट करने को कहा तो उसने उससे एक लाख रुपये की मांग की। जब उसने रुपये नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने उसका लोन करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे एक बार 31 हजार रुपये और दूसरी बार 20 हजार रुपये हड़प लिए। महिला ने बताया कि जब उसने यह बात आरोपी के पिता संत लाल का बताई तो उसने भी उसे धमकाया और वीडियो डिलीट करने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी।
बाक्स
महिला को सुनसान स्थान पर बुलाकर किया गलत काम
बुड़िया क्षेत्र की महिला ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उसने बताया कि गांव के ही अजय कुमार का उनके घर पर आना जाना है। करीब पांच छह माह पहले वह अपने घर पर अकेली थी। दोपहर के समय वह अपने घर पर नहा रही थी। तभी आरोपी अजय उनके घर पर आया। इस दौरान आरोपी ने उसे नहाते हुए देख लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे समाज में बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा और उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने उसे रोजाना बात करने के लिए मोबाइल भी दिया। एक दिन आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर गांव के बाहर बुलाया। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार संबंध बनाए। परेशान होकर एक दिन उसने अपने पति को आपबीती बताई और इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें