फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छोटा बांस में वेटरनरी पॉलीक्लिनिक बनेगा

Fri, 23 May 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। छोटा बांस में नगर पालिका की तीन एकड़ भूमि पर लगभग 9 करोड़ की लागत से पशुपालन विभाग की ओर से जिला स्तरीय वेटरनरी पॉलीक्लिनिक बनाए जाने की योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बनाए जाने वाले वेटरनरी पॉलीक्लिनिक के लिए वीरवार को पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. सतबीर सिंह व डॉ. सुरेंद्र सिंह छौक्कर ने छोटाबांस में जगह का निरीक्षण किया।
इसके बाद पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने जगह को लेकर नगरपालिका सचिव सुरेंद्र मलिक से वार्तालाप किया। वेटरनरी पॉलीक्लिनिक के लिए नगर पालिका की ओर से जल्द पार्षदों से प्रस्ताव पास करवाने संबंधी बात कही गई। पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. सतबीर सिंह ने बताया कि रादौर में जिला स्तर पर वेटरनरी पॉलीक्लिनिक बनाया जा रहा है, जो लगभग 2 वर्षो में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

पॉलीक्लिनिक में जिले के पशुओं के लिए सर्जरी, अल्ट्रासाउंड, एक्स रे, गायनेकोलॉजी की व्यवस्था होगी। विशेषज्ञ डॉक्टर पशुओं का इलाज करेंगे। मौजूदा समय में क्षेत्र के पशुपालक अपने पशुओं की सर्जरी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, गायनेकोलॉजी के लिए करनाल के उचानी में ले जाकर इलाज करवाते हैं। बहुत से पशुपालक उचानी दूर होने के कारण वहां तक नहीं ले जा पाते, जिस कारण पशुओं को ठीक इलाज नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

ऐसे में रादौर में जिला स्तरीय वेटरनरी पॉलीक्लिनिक बनने से क्षेत्र व जिले के पशुपालकों को भारी लाभ मिलेगा। वहीं हर प्रकार के पशु व पक्षी का इलाज भी रादौर में संभव हो सकेगा। वेटरनरी पॉलीक्लिनिक में डॉक्टरों के रहने की व्यवस्था भी की जायेगी। इससे हर समय पशुपालकों के लिए डॉक्टर उपलब्ध रह सकेंगे। इसके अलावा विभाग की ओर से शहर में बर्ड टावर भी बनाया जाएगा। इससे पक्षियों को संरक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें