फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विशेष अभियान चलाकर सब्जी मंडी को किया साफ

Fri, 08 Aug 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सब्जी मंडी में करवाई जा रही सफाई का जायजा लेने पहुंची मेयर सुमन बहमनी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम और मार्केट कमेटी ने संयुक्त अभियान चलाकर सब्जी मंडी की सफाई की। मंडी की हर सड़क और स्थान को साफ कर गंदगी का उठान किया। विशेष अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों, लोडर व अन्य मशीनी उपकरणों की मदद से गंदगी को साफ किया गया।
इसके अलावा सड़कों पर रेहड़िया और फड़ी लगने नहीं दी। अब से रोजाना मंडी की सफाई होगी और गंदगी को साफ किया जाएगा। मंडी की सफाई होने से आढ़तियों, सब्जी व फल विक्रेताओं और सब्जी लेने आने वाले लोगों को राहत मिली। बीते सप्ताह मेयर सुमन बहमनी ने यमुनानगर सब्जी मंडी का निरीक्षण किया था, तब उन्होंने मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं थीं
विज्ञापन
विज्ञापन

। इसके बाद बीते सोमवार को मेयर हाउस पर उनके साथ बैठक कर मंडी में सफाई अभियान चलाने और नियमित सफाई कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अब निगम और मार्केट कमेटी ने मंडी की सफाई करने को संयुक्त अभियान चलाया। मंडी की सड़क को पूरी तरह साफ किया गया। कचरा डालने के लिए एक निर्धारित स्थान बनाया गया। सड़कों पर अतिक्रमण न करने, खुले में कचरा न डालने, डस्टबिन का इस्तेमाल करने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें