फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब धार्मिक स्थल, फैक्टरियों में लगेंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई योजना बनाई है। स्वास्थ्य विभाग अब स्कूल, कॉलेज और ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ अब बड़े धार्मिक स्थल और बड़ी फैक्टरियों में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग उन फैक्टरियों और कंपनियों की लिस्ट बना रहा है, जहां पर सौ से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं।
इसके अलावा करीब एक दर्जन ऐसे धार्मिक स्थान भी चिंहित किए हैं, जहां रोजाना 200 से ज्यादा श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। इनमें मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और अन्य धार्मिक स्थल शामिल हैं। धार्मिक स्थलों पर आने वाले जिन श्रद्धालुओं के पास मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नहीं होगा, उनके लिए घर कॉल करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि वे आधार नंबर का पता कर सकें।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर टीकाकरण शिविर का एक फायदा ये भी होगा कि यहां दर्शन करने आए लोग मत्था टेकने के साथ साथ कोरोना का टीका भी लगवा सकेंगे। उन्हें अस्पतालों या रिहायशी क्षेत्रों में लगने वाले शिविर की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। मंगलवार शाम तक जिले में कुल 838511 लाभार्थियों को कोविड के टीके की डोज दी जा चुकी है। इनमें से 623342 लाभार्थियों को पहली तथा 215169 लाभार्थियों को दोनों डोज दी गई है। वहीं सामान्य तौर पर जिले में 36 टीकाकरण केंद्र बनाएं गए हैं। मेगा शिविर के दौरान 90 से 100 जगहों पर टीके लगाए जाते हैं।
दो दिन में 40467 लोगों को टीका लगाया
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय विवेक ने बताया कि जिले में तीन दिवसीय मेगा टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों का बिना पूर्व पंजीकरण के टीकाकरण किया गया है। तीन दिन का लक्ष्य 40 हजार लोगों को टीका लगाने का रखा गया था। दो दिन में ही 40467 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 13 सितंबर को जहां 32,744 लाभार्थियों को टीका लगाया, वहीं 14 सितंबर को 19 टीकाकरण केंद्रों पर 7723 डोज दी जा चुकी है। तीसरे दिन 15 सितंबर को 90 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण की तैयारी की जा रही है, जिसमें 25 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि यमुनानगर जिला लक्ष्य के हिसाब से 131 फीसदी आगे चल रहा है। नई योजना के तहत धार्मिक स्थानों और बड़ी कंपनियों और फैक्टरियों में मांग के अनुसार टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। सभी से अपील है कि अपनी समय सीमा अनुसार दोनो डोज लेना सुनिश्चित करें। ताकि जल्द से जल्द इस महामारी पर रोक लगाई जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें