फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साधु बन गांव में ठहरा, विदेश भेजने का झांसा देकर 13.55 लाख हड़पे

Wed, 13 May 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आरोपी कमल नाथ। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नाचरौन गांव में साधु का भेष धारण कर शिव मंदिर में ठहरे एक व्यक्ति पर दो युवकों से विदेश भेजने के नाम पर 13.55 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कमलनाथ उर्फ रूद्र नाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नाचरौन निवासी विकास कुमार और हिमांशु राणा ने पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल को दी शिकायत में बताया कि अगस्त 2025 में आरोपी साधु के वेश में गांव के शिव मंदिर में आकर रहने लगा था। इसी दौरान उसने दोनों युवकों को यूरोप में वर्क वीजा पर भेजने का झांसा दिया और प्रति व्यक्ति दस लाख रुपये खर्च बताकर रकम लेना शुरू कर दी। विकास ने बताया कि आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में 5.25 लाख रुपये, दो महंगे मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लिए।
विज्ञापन

वहीं हिमांशु राणा से करीब 8.30 लाख रुपये, दो हस्ताक्षरित खाली चेक और अन्य दस्तावेज लिए गए। आरोपी ने वीजा प्रक्रिया के नाम पर दिल्ली बुलाकर फिंगर अपॉइंटमेंट का झूठा भरोसा भी दिया, लेकिन वहां कोई प्रक्रिया नहीं हुई। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे और दस्तावेज वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। 11 मार्च की रात आरोपी मंदिर से बिना बताए चला गया। पीडितों ने पुलिस को आरोपी का फोटो भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने खुद को कैलाश यात्रा से लौटकर आया संत बताकर ग्रामीणों का विश्वास जीता और विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी मंदिर में पूजा-पाठ, आरती और धार्मिक प्रवचन देकर उसने लोगों के बीच सम्मान और भरोसा बना लिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने यूरोप में वर्क वीजा दिलाने का झांसा दिया और उनसे लाखों रुपये ठग लिए आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना जठलाना पुलिस ने आरोपी कमल नाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें