फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लाहड़पुर गांव में तेंदुआ आने से ग्रामीणों में भय

Wed, 13 May 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। लाहड़पुर गांव के खेतों में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार व सोमवार को खेतों में तेंदुए को ग्रामीणों ने घूमते देखा। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में तेंदुआ व उसका शावक दिखाई दिया है।
सरपंच महिंद्र सैनी ने इस बारे में वन विभाग को सूचित कर दिया है। पूर्व सैनिक मोहन सैनी ने बताया कि रविवार को उसका भतीजा संजीव सैनी अपने खेतों में गया तो वहां मक्की के एक खेत में तेंदुआ व शावक नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें देखते ही संजीव सैनी घबराकर गांव की तरफ भाग आया। इसी तरह सोमवार को अनिल को भी मक्की के खेत से गन्ने के खेत में घुसता हुआ तेंदुआ नजर आया।
अनिल की सूचना पर ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी की। लेकिन तेंदुआ को कोई पता नहीं चला। तेंदुए की सक्रियता से किसान अब खेतों में जाने से डर रहे हैं। शाम ढलते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता है, जबकि महिलाएं और बच्चे घरों में ही रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें