फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ढाबों पर बेचता था नशीले कैप्सूल, तंदूर वाला गिरफ्तार

Mon, 06 May 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांव सरावां के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 480 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी तंदूर का काम करता था और आसपास के ढाबों पर नशीले कैप्सूल बेचता था। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह नशीले कैप्सूल कहां से लाता था।
सेल के इंचार्ज रविकांत ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर दोसडका चौक सरांवा से निकलेगा। इस सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर राजकुमार की टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्हें एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सरस्वती नगर के नायब तहसीलदार सुभाष को बुलाया गया। उनने सामने टीम ने बाइक सवार की तलाशी ली तो उसके पास से 480 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी की पहचान सरावां निवासी रवि के नाम से हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

वहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज रवि कांत ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आसपास के ढाबों पर नशीले कैप्सूल बेचने का काम करता है। आरोपी कार्यक्रमों में तंदूर का काम करता है। आरोपी प्रतिबंधित कैप्सूल कहां से लेकर आता था। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें