फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करे सरकार

Mon, 06 May 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) संबंधित भारतीय मजदूर संघ की आपातकालीन बैठक सिविल अस्पताल के प्रांगण में बुलाई गई। इस दौरान अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने समेत अन्य मांगें उठाई गईं।
अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष कमल शर्मा ने की गई। संघ के वरिष्ठ नेता नरेश कुमार ने सरकार से मांग की कि प्रदेश में कार्यरत विभाग में कर्मचारियों को दो साल को पॉलिसी बना कर पक्का किया जाए और समान काम समान वेतन दिया जाए। कर्मचारियों को वर्दी भत्ता प्रदान किया जाए। कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनवाए जाए। कर्मचारियों की सर्विस बुक लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन मांगों को लेकर कर्मचारियों के बीच बहुत रोष है। जल्द संघ द्वारा इन मांगो को लेकर सरकार से बातचीत की जाएगी। संचालन सुमित ऋषि ने किया। इस मौके पर सन्नी, शालू, रेणु, गुरजीत, श्वेता, रजनी, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें