फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एआई से छात्रा की अश्लील तस्वीरें बना इंस्टा पर डालीं

Fri, 13 Nov 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर की एक कॉलोनी में कॉलेज की छात्रा की एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने छात्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उस पर अश्लील तस्वीरें साझा कर दीं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में रादौर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ती है। छह नवंबर से 11 नवंबर के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। आरोपी ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर बेटी की अश्लील तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसकी बेटी की जीमेल आईडी भी हैक कर ली। इसके बाद कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में भी उसकी अश्लील तस्वीरें शेयर कर दीं। जब बेटी ने इंस्टाग्राम और कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी ऐसी तस्वीरें देखीं तो वह हैरान रह गई। उसने घर पहुंचकर अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद पिता ने साइबर क्राइम थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें