फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा

Thu, 28 Sep 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। जगाधरी-खारवन रोड पर कृष्णा फ्लोर मिल के पास लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया सिर से गुजरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मंधार निवासी 41 वर्षीय जसबीर सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया।

बलाचौर निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ छिंदा ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उनके घर बागड़ वाले बाबा का जागरण था। उसकी चारों बहनें व सभी रिश्तेदार आए हुए थे। मंगलवार शाम को उसके जीजा मंधार निवासी जसबीर सिंह भी उनके गांव में आ रहे थे।
विज्ञापन

जब उसके जीजा जसबीर सिंह खारवन रोड पर कृष्णा फ्लोर मिल के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरा। ट्रैक्टर ट्राली का पहिया उसके जीजा के सिर को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बुधवार सुबह जसबीर सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान मृतक के परिजन आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की गिरफ्तारी पर अड़ गए। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा किया। बूड़िया गेट चौकी इंचार्ज संजीव ने उन्हें समझाया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजन शांत हुए।



ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर बच्चे की गई जान
सरस्वती नगर। छप्पर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर आठ वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पठाना मोहल्ला निवासी भूषण कुमार ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई प्रवीण कुमार का आठ वर्षीय बेटा प्रियांशु अपने घर से सरस्वती नगर की तरफ पैदल जा रहा था। तभी सरस्वती नगर की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्रॉली तेज गति से आई। चालक ने उसके भतीजे प्रियांशु को टक्कर मार दी। इससे भतीजा सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए उसके भतीजे के ऊपर से निकल गया। इससे भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी चालक लोगों की भीड़ एकत्रित होता देख फरार हो गया। जांच अधिकारी जसविंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें