फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भुगतान न मिलने पर पेंटर ने दीवार पर लिखी व्यथा

Tue, 02 Jun 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खेल स्टेडियम की दीवार पर लिखकर विरोध दर्ज करते पेंटर राजेंद्र। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। खेल स्टेडियम की दीवारों पर स्लोगन लिखने के बदले भुगतान न मिलने से परेशान पेंटर ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। पेंटर ने उन्हीं दीवारों पर पेंट से लिख दिया कि उसे अब तक उसके काम काम का भुगतान नहीं मिला है। साथ ही उसने काम कराने ठेकेदार का नाम और मोबाइल नंबर भी दीवारों पर लिख दिया। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

पेंटर राजेंद्र ने बताया कि 12 मार्च को ठेकेदार ने उसे नगर पालिका साढौरा के तहत खेल स्टेडियम और अन्य स्थानों की दीवारों पर स्लोगन लिखने का काम दिया था। 15 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से करीब 6,500 वर्ग फुट क्षेत्र में स्लोगन लिखे गए। इसके लिए उसने अपने खर्च पर पेंट, मजदूर और अन्य सामग्री की व्यवस्था की। काम की कुल राशि करीब 97.500 हजार रुपये बनती है।
विज्ञापन

राजेंद्र का आरोप है कि 21 मार्च को काम पूरा होने के बाद से वह लगातार भुगतान की मांग कर रहा है। अब तक उसे कोई राशि नहीं मिली। उसने नगर पालिका अधिकारियों और पुलिस से भी शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ। वहीं नगरपालिका के सचिव नितिन वत्स ने बताया कि राजेंद्र को यह काम ठेकेदार ने दिया था।
विज्ञापन

ठेकेदार की ओर से नगरपालिका को बिल प्रस्तुत किए जाने पर उसका नियमानुसार भुगतान कर दिया जाएगा। राजेंद्र की इस हरकत से स्टेडियम में लिखे स्लोगनों की सुंदरता खराब हुई है। इसके लिए पुलिस को शिकायत देकर उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। साढौरा थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें