फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवती का सुराग न लगने पर शिव चौक दो घंटे किया जाम

Mon, 30 Mar 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुलिस के सामने आत्मदाह करने की बात कहकर रोष व्यक्त करता व्यक्ति। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। खंड के गांव पीपलीवाला से लापता युवती के पांच दिन बाद भी सुराग न लगने पर आक्रोषित ग्रामीणों ने पहले रणजीतपुर अनाज मंडी में महापंचायत की और इसके बाद व्यासपुर के शिव चौक पर करीब दो घंटे तक जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रणजीतपुर क्षेत्र के गांव पीपलीवाला की एक युवती को उसी क्षेत्र के दूसरे समुदाय के युवक की ओर से ले जाने का मामला सामने आया था। घटना के बाद से ही परिजन और ग्रामीण लगातार पुलिस से युवती की बरामदगी की मांग कर रहे हैं। 26 मार्च को ग्रामीण रणजीतपुर पुलिस चौकी पहुंचे थे। पुलिस ने 27 मार्च को दोपहर 12 बजे तक युवती को बरामद करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

हालांकि तय समय सीमा में युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया। 27 मार्च को ही ग्रामीणों ने रणजीतपुर-व्यासपुर सड़क पर रानीपुर के पास जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे डीएसपी हरविंदर सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर एक दिन का अतिरिक्त समय मांगा, जिसके बाद जाम खोल दिया गया था।
इसके बावजूद जब अगले दिन भी युवती का कोई पता नहीं चला तो रविवार को रणजीतपुर अनाज मंडी में महापंचायत बुलाई गई। महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें लगातार गुमराह कर रही है और मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही। महापंचायत के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दोपहर तीन बजे तक का समय और मांगा, लेकिन जब तय समय तक भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई।
इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रणजीतपुर में मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। इसके बाद भी जब लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ, तो प्रदर्शनकारी शाम करीब चार बजे व्यासपुर के शिव चौक पहुंचे और वहां भी जाम लगा दिया। इस दौरान बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
सूचना मिलने पर डीएसपी रजत गुलिया, नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह और एसडीएम जसपाल सिंह गिल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। डीएसपी गुलिया ने बताया कि युवती की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और टीमों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के सामने दी आत्मदाह की चेतावनी
लापता युवती की अब तक बरामद न होने पर महापंचायत में एक व्यक्ति ने पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर पुलिस के सामने ही आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए अपना गुस्सा व्यक्त किया। हालांकि उसे लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार सल्फास खाकर मरने के बारे में कहता रहा। काफी मशक्कत के बाद समाज के लोगों ने उसे किसी तरह शांत किया।

पुलिस के सामने आत्मदाह करने की बात कहकर रोष व्यक्त करता व्यक्ति। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें