फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बदमाश ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, बोला-रुपये दोगे या फिर जान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खुद को बदमाश नरेंद्र राणा बताकर पीवीसी व्यवसायी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसके तहत 22 मई को अज्ञात बदमाश ने फोन पर 23 मई तक रुपये की व्यवस्था करने की धमकी दी। इसके बाद अज्ञात बदमाश ने सोमवार को फिर दूसरे नंबर से फोन किया। साथ ही धमकाया कि रुपये देने हैं या फिर जान देनी है। इससे सहमे व्यापारी ने पुलिस में शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। गांधी नगर थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस बीच मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बदमाशों ने व्यवसायी की दुकान पर चार-पांच राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना मिलते ही एसपी मोहित हांडा, सीआईए समेत पुलिस की अन्य टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार गांधी नगर के लक्ष्मी गार्डन निवासी सुमित नरुला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीवीसी का काम करता है। उसकी ससौली रोड पर श्री गणेश ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। 22 मई को वो और लक्ष्मी गार्डन निवासी कुलवंत सिंह उर्फ विनय दुकान बंद करने के बाद इंदिरा गार्डन निवासी गोविंद गुप्ता की दुकान पर सब्जी मंडी जगाधरी गए थे। दुकान पर बैठकर वे तीनों दोस्त बातचीत कर रहे थे। तभी रात करीब 8.35 बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि मैं नरेंद्र राणा बोल रहा हूं, मुझे 50 लाख रुपये 23 मई को दोपहर 12 बजे तक दे दो, नहीं तो तेरे परिवार वालों के लिए अच्छा नहीं होगा। इसके बाद 23 मई को दोपहर दो बजे के करीब फिर अज्ञात बदमाश ने दूसरे नंबर से फोन किया। धमकी देते हुए कहा कि रात को जो रुपये मांगे थे, उस बारे में क्या सोचा है। पैसे देने है या जान देनी है। इस पर व्यापारी वह घबरा गया। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अभी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही थी तभी मंगलवार की शाम व्यापारी की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने चार-पांच राउंड फायरिंग की। इस संबंध में करनाल के गांव मकानी निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह लक्ष्मी गार्डन निवासी सुमित नरुला की दुकान पर नौकरी करता है। मंगलवार को उसके मालिक सुमित नरुला निजी काम से गए हुए थे। उस समय वह दुकान पर था। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गोदाम पर गया था। तभी बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। उन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि उस समय दुकान पर न तो उसके मालिक थे और न ही वो। फायरिंग करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी।
जिन नंबरों से धमकी दी गई वो मजदूरों के निकले
गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा ने बताया कि व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मामले में अभी जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया जिन नंबरों से फोन कर धमकी दी गई है, वो जांच में फैक्टरी मजदूरों का पाया गया है। वहीं संबंधित श्रमिकों का कहना है कि अज्ञात आरोपी ने उनके मोबाइल से फोन किया है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर किस व्यक्ति ने फोन कर रंगदारी मांगी है। कॉल करने वाले ने अपना नाम नरेंद्र राणा बताया है।
विज्ञापन

हाथों में हथियार लहराते हुए सीसीटीवी में कैद हुए दो बदमाश
पीवीसी कारोबारी की दुकान पर मंगलवार की शाम फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए दो बाइक सवारों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। दोनों स्प्लेंडर बाइक पर हाथों में हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाइक चला रहा बदमाश सिर पर हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा लपेटा था। पीछे बैठे बदमाश के हाथ में पिस्टल दिख रही है।

Unknown miscreant asked for extortion of 50 lakhs, said - will you give money or life- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें