फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल के कमरे में बेसुध मिले अज्ञात की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। अलाहर कांजनू मार्ग स्थित ट्यूबवेल के कमरे में एक व्यक्ति बेसुध पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना खेत मालिक को दी। खेत मालिक मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के उसकी दौरान मौत हो गई। मृतक की जानकारी के लिए पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली, उसके पास कोई शिनाख्त संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। वहीं गांव व आसपास के लोगों ने भी उसकी पहचान नहीं की। मृतक की आयु करीब 47 वर्ष है।
विज्ञापन

गांव करतारपुर निवासी संदीप ने बताया कि उसका अलाहर कांजनू मार्ग पर खेत है। रविवार शाम को उसे लोगों ने बताया कि उसके ट्यूबवेल पर व्यक्ति अचेत पड़ा है। इसकी सूचना पुलिस को दी। व्यक्ति को रादौर सिविल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना जठलाना के आईओ सुभाष ने बताया कि उन्हें अस्पताल से व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें