फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संयुक्त किसान मोर्चा ने गन्ने के दाम बढ़वाने के लिए किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 17 Nov 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी गेट पर नारेबाजी करते भाकियू के पदा​धिकारी व किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गन्ने के दाम में मात्र 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी किए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन सहित संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों ने सोमवार को अनाज मंडी गेट जगाधरी पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिला सचिवालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि गन्ने की खेती में खाद, बीज, दवाइयों, डीजल और मजदूरी सहित अन्य लागत लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है ।किसान नेताओं के अनुसार लाडवा में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई थी, जिसमें किसान और मजदूर संगठनों सहित 16 संगठन शामिल हुए थे।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया था कि प्रदेश की सभी चीनी मिलों पर पंचायतें आयोजित कर सरकार को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसी कड़ी में सोनीपत और करनाल के बाद आज यमुनानगर में पंचायत आयोजित की गई। नेताओं ने बताया कि यमुनानगर में निजी चीनी मिल होने के कारण यहां जिला उपायुक्त के स्तर पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री इसी गन्ना उत्पादक क्षेत्र से संबंध रखते हैं, ऐसे में किसानों को उनसे अधिक उम्मीद थी। उन्होंने पंजाब और हरियाणा में गन्ने के भाव की तुलना करते हुए मुख्यमंत्री से किसानों के सामने आकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। किसान नेताओं का दावा है कि हरियाणा में गन्ने का भाव अब पहले की तरह सबसे अधिक नहीं रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें