फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्रा का अपहरण कर भाग रहे युवकों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना सदर जगाधरी के गांव खारवन से इनोवा सवार चार युवकों ने 12वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न चौकों व नाकों पर नाकाबंदी कर जांच की। इस तरह पुलिस ने छात्रा का अपहरण करके भाग रहे इनोवा सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुसुम बाला ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि चार युवक इनोवा कार में एक 12वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण करके भाग रहे हैं। इस सूचना पर उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। 12वीं की छात्रा की अपहरण की सूचना पाकर डीएसपी हेडक्वार्टर कंवलजीत सिंह व सभी क्राइम यूनिट मौके पर पहुंच गई। जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इनोवा सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बिलासपुर के गांव छौली निवासी विशाल, सागर, थाना छप्पर निवासी रोहित व बलाचौर निवासी अंकित के रूप में हुई। पुलिस टीम ने छात्रा को सकुशल बरामद उसके परिजनों के हवाले किया। अपहरण की सूचना पाकर काफी मात्रा में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जिनको डीएसपी कंवलजीत सिंह ने समझा कर शांत किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें