फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हुआ कोरोना, तीन की मौत, 198 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में कोरोना बेकाबू हो गया है। हालत यह बन गए हैं कि पिछले चार दिनों से लगातार कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को भी एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 198 कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं। 142 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 89.17 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जठलाना निवासी 56 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। परिजनों ने बताया कि वह शुगर के बीमार थे। कुछ दिन पूर्व थोड़ी तबीयत खराब हुई तो शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के बाद भी आराम नहीं हुआ और व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं गांव हवेली निवासी 44 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत मुलाना मेडिकल कॉलेज में हो गई। परिजनों के अनुसार महिला को शुगर की बीमारी थी, जिसके चलते मुलाना अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के बाद भी कोई आराम नहीं मिला और महिला की मौत हो गई। जबकि जोगिंद्र निवासी 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की मौत डेरा बस्सी के एक निजी अस्पताल में हो गई। तीनों शवों का अंतिम संस्कार सरकारी गाइडलाइन के तहत किया गया।
21 प्रतिशत आबादी का हुआ कोरोना टेस्ट
गत वर्ष से अभी तक जिले की कुल आबादी का 20.93 प्रतिशत कोरोना टेस्ट हो चुका है। जिले की आबादी लगभग 13.50 लाख के करीब है। जिसमें से दो लाख 51 हजार 695 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जा चुके हैं। जिनमें से दो लाख 38 हजार 310 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि अब तक 9685 संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से 8637 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ.विजय दहिया ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 871 एक्टिव केस हो गए हैं। इनमें से 720 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया जा चुका है। जिनमें से 37 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। जबकि 114 संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 642 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि 2722 लोगों की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

कोरोना संबंधित समस्या और जानकारी के लिए संपर्क करें
यदि किसी व्यक्ति को कोरोना संबंधित समस्या है या फिर कोई जानकारी चाहते हैं तो स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कॉल करने पर कोरोना संबंधित सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
-9817664700
-9817820600
-9817889600
इन जगहों पर मिले पॉजिटिव केस
शुगर मिल कॉलोनी से दो केस, ग्रीन पार्क, बिंदपुरी कॉलोनी, फर्कपुर, गांव कलानौर से दो केस, खिजराबाद से दो केस, गांव नाहरपुर से तीन केस, गांव रायपुर, गांव दौलतपुर, गांव कनालसी, महावीर कॉलोनी से पांच केस, हरबंसपुरा से दो केस, गांव मारवा खुर्द, सेक्टर-17 जगाधरी से आठ केस, अमरपुरी से दो केस, गांव कान्हेड़ी खुर्द से दो केस, गांव कोतराखन्ना, गांव भंभौली से दो केस, थर्मल कॉलोनी से तीन केस, कुलदीप नगर, गांव खेड़ी लक्खा सिंह, सरस्वती कॉलोनी से दो केस, मॉडल कॉलोनी से पांच केस, रघुनाथपुरी से दो केस, बाबा कॉलोनी, सरोजनी कॉलोनी से तीन केस, प्रेम नगर से तीन केस, रेलवे रोड से दो केस, वीना नगर से दो केस, दर्शन नगर, रूपनगर से दो केस, आदर्श नगर, मॉडल टाउन से चार केस, सावनपुरी से दो केस, पुराना हमीदा से तीन केस, मार्डन कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी से सात केस, चोपडा गार्डन, तीर्थ नगर, विष्णु गार्डन, गुरु तेग बहादुर नगर से छह केस, प्रोफेसर कॉलोनी, शिवपुरी से दो केस, बलदेव नगर, रेलवे रोड, गांधी नगर, गांव मारवां कलां से दो केस, गांव बिलासपुर से दो केस, गांव चंदा खेड़ी, गांव संधाली, गांव गनौली, गांव छछरौली से पांच केस, गांव भील छप्पर, गणेश कॉलोनी, अग्रवाल स्कूल, गांव लेदा खास, मधु कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी से दो केस, गांव रतनगढ़, गांव कांसापुर, ग्रीन विहार, गांव बिलासपुर, गांव मुस्तफाबाद, जवाहर नगर, गांव दामला, गांधी नगर, गांव कांजनू, गांव मुस्ताफाबाद, लक्ष्मी नगर, प्रेमनगर, गांव सादिकपुर, नाहर कॉलोनी से दो केस, आदर्श नगर, गांव छोटा बांस, गांव टोपरा कलां, गांव रादौर, राम कॉलोनी, शंकर नगर, विश्वकर्मा मोहल्ला, खेड़ा बाजार, पटेल नगर, अमर विहार, गांधी मार्केट, क्रिश्चिन अस्पताल, भाटिया नगर, गुरू अर्जुन नगर, पृथ्वी नगर, लेबर कॉलोनी से दो केस, गांव नाहरपुर, तिलकनगर से दो केस, गुरु नानक खालसा कॉलेज, श्रीनगर कॉलोनी, नजदीक गाबा अस्पताल, बलदेव नगर, सिविल लाइन, बैंक कॉलोनी से दो केस, इंद्रा गार्डन, गांव भगवानपुर, गोमती गली जगाधरी से दो केस, मित्तल अस्पताल, गांव रसूलपुर, गांव काठवाला, गांव मलिकपुर, आनंद कॉलोनी, नजदीक शानि मंदिर, सेक्टर-18 जगाधरी से दो केस, सुंदर नगर, गुरु नानकपुरा, प्रेमनगर, गांव शादीपुर, गांव औरंगाबाद, पंडित अपारटमैैंट, गांव धर्म कोट, शास्त्री कॉलोनी से दो केस, गांव फतेहपुर, जवाहर नगर से तीन केस, नारायण कॉलोनी, कांसापुर, गांव दौलतपुर से चार केस, गांव हवेली, जोगिंद्र नगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें