फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार में नशीले पदार्थ की सप्लाई करते मामा-भांजा गिरफ्तार

Thu, 28 Sep 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने मामा भांजा को कार में नशीले पदार्थाें की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से जांच के दौरान 16 ग्राम 22 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि दो युवक कार में सवार होकर गांव बदन पुरी के खेतों के कच्चे रास्ते से होते हुए नशीले पदार्थ लेकर निकलेंगे। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने मौके पर जाकर वहां से कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जिनकी पहचान बदन पुरी निवासी विपिन व भीलपुरा निवासी राहुल के नाम से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट असिस्टेंट लेबर कमिश्नर विशाल को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए दोनों युवकों की तलाश ली गई। आरोपी विपिन से 10 ग्राम हेरोइन व राहुल से 6 ग्राम 22 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए आपस में आरोपी मामा भांजा है। आरोपी विपिन की कार में नशीले पदार्थाें की सप्लाई करते हुए आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें