फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिना लाइसेंस के चल रहे शराब ठेके का पर्दाफाश

Thu, 28 Sep 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गांव आंबवाला में पुलिस ने अवैध शराब के ठेका का पर्दाफाश किया है। आबकारी अधिकारियों की लापरवाही से यह अवैध ठेका चल रहा है। इस ठेका पर अंग्रेजी व देसी शराब वर्ष 2023-24 लिखा हुआ था। पुलिस ने जांच की तो आरोपी कोई भी परमिट व लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आर्थिक अपराध शाखा में तैनात गुरदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह गांव आंबवाला में सहायक ग्राहक प्रहरी है। उसने अपने ग्राम प्रहरी रजिस्टर में गांव का ब्योरा नोट करने के लिए गया था। वहां पर उसे पता चला कि आंबवाला में गांव जागधौली निवासी यशपाल शराब का अवैध ठेका चलता है। उस ठेके पर ठेका अंग्रेजी और देसी शराब बराए साल-2023-24 लिखा है। यानी कि यह शराब का ठेका साल 2023-24 के लिए सरकार ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि ठेका का कोई लाइसेंस नहीं है। जिस पर पुलिस टीम के साथ रेड की। ठेके पर एसआर इंटरप्राइजेज भी लिखा हुआ था। मौके पर शराब बेचते हुए यशपाल को पकड़ा गया। आरोपी बरामद शराब का कोई लाइसेंस व परमिट नहीं दिखा सका। मौके से 36 बोतल देसी शराब, 31 आधे और 138 पव्वे मिले। वहीं 22 बोतल बीयर की मिली। थाना छप्पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें