फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दाखिले के लिए यूजीसी डीईबी आईडी अनिवार्य

Sat, 04 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डॉ. धर्मपाल।
विज्ञापन
जगाधरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि यूजीसी-डीईबी ने सभी ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन (ओएल) कार्यक्रमों के लिए एक नई प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

यूजीसी-डीईबी सार्वजनिक सूचना के अनुसार अब प्रत्येक शिक्षार्थी (अंतरराष्ट्रीय शिक्षार्थियों को छोड़ कर ) के लिए किसी भी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) या ऑनलाइन (ओएल) पाठ्यक्रम में नामांकन से पहले अपनी एबीसी आईडी का उपयोग करके एक डीईबी-आईडी बनाना अनिवार्य है।डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इच्छुक शिक्षार्थी यूजीसी-डीईबी वेब पोर्टल पर अपने अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी का उपयोग करके डीईबी-आईडी जेनरेट करें।
यदि आपके पास अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी नहीं है, तो आप डिजी लॉकर माध्यम से बना सकते हैं। डीईबी आईडी एक बार जेनरेट होने के बाद फिर शिक्षार्थी के जीवन काल के लिए वैध रहेगी। वैध डीईबी-आईडी के बिना, ओडीएल/ओएल कार्यक्रमों में प्रवेश ले पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें