फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लाभार्थी आठ तक ले सकेंगे दिसंबर माह का सरसों का तेल

Sat, 04 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सरकारी लाइसेंसी डिपो पर समय से राशन न मिलने से लाभार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी ठेकेदार की लापरवाही तो कभी अन्य कारणों से डिपो पर राशन व सरसों का तेल देरी से पहुंच रहा है। इससे जरूरतमंद लोग राशन से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार दिसंबर माह में भी लोगों को गेहूं, चीनी व बाजरा तो मिल गया था लेकिन काफी संख्या में लोग सरसों के तेल से वंचित रह गए। ऐसे में अब वंचित लोग आठ जनवरी तक अपने नजदीक के डिपो से सरसों का तेल ले सकेंगे। इसे लेकर डीएफएससी जीतेश गोयल ने सभी डिपो धारकों को आदेश जारी कर दिए हैं।
बीपीएल कार्ड धारकों को डिपो से गेहूं, बाजरा, चीनी व सरसों का तेल हर माह दिया जाता है। नवंबर माह से सरसों के तेल का वितरण डिपो पर ठीक से नहीं हो रहा है। नवंबर माह में तो कई डिपो पर तेल पहुंचा ही नहीं था। ऐसे में डीएफएससी की तरफ से आदेश जारी किया गया था कि लोग दिसंबर माह में दोनों माह का तेल ले सकते हैं लेकिन दिसंबर में भी काफी डिपो पर फिर से तेल नहीं पहुंचा। दिसंबर माह की आखिरी तारीख को डिपो धारक की पीओएस मशीन बंद हो जाती है। ऐसे में महीना खत्म होने के बाद डिपो पर सरसों का तेल पहुंचा।
विज्ञापन

इस बार कई डिपो पर हैफेड के बजाय हरहित का तेल पहुंच गया था। जिस कारण हरहित की सप्लाई को डिपो से वापस मंगवाया गया। वहां दोबारा सरसों का तेल भेजा गया। जिसके बाद डिपो के बाहर तेल के लिए लाइनें लगनी शुरू हो गईं। क्योंकि डिपो से दो लीटर सरसों का तेल मात्र 40 रुपये में मिलता है। बाजार से इसी कंपनी का तेल 300 रुपये का मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें