फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने का झांसा देकर ढाई लाख हड़पे

Thu, 26 Feb 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। कनाडा भेजने का झांसा देकर उबर चालक से करीब ढाई लाख रुपये ठगने और उसे हाईवे पर बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-45 निवासी गोतम भार्गव ने बताया कि वह उबर एप के जरिए कार चलाता है। जनवरी में चंडीगढ़ में चाय की दुकान पर उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने विदेश भेजने का काम कराने की बात कही। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर यमुनानगर के पुराना हमीदा निवासी रोहन से बात हुई। रोहन ने कनाडा भेजने के लिए दस लाख रुपये खर्च बताया।
विज्ञापन




गाैतम के अनुसार 10 फरवरी को यमुनानगर आकर रोहन को 20 हजार रुपये नकद दिए। 11 फरवरी को एक लाख रुपये एटीएम से निकालकर और 18 हजार रुपये अतिरिक्त दिए। 22 फरवरी को 5000 रुपये गूगल-पे किए। उसी दिन रोहन और उसके दोस्त विक्की ने करियाना स्टोर के स्कैनर से अलग-अलग 57 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए, जो नकद उन्हें मिल गए। अगले दिन 47 हजार रुपये नकद और एक ब्लैंक चेक भी ले लिया गया। पीड़ित का आरोप है कि 23 फरवरी को रोहन और विक्की उसे जोड़ियों गुरुद्वारा साहिब के पास ले गए, जहां से कार में बैठाकर हाईवे की ओर ले जाया गया। वहां बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो के पास तीन नकाबपोश युवक मिले। उन्होंने और रुपये मांगे और पिस्टल गर्दन पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान दूसरी कार की रोशनी पड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। डरा-सहमा पीड़ित रेलवे स्टेशन पहुंचा और बाद में थाने में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें