फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दो युवक गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मैदान 2.0 के तहत एंटी नारकोटिक सेल और अपराध शाखा-वन की टीम ने अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2328 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एंटी नारकोटिक सेल को सूचना मिली थी कि गांव कलावड़ निवासी रवि कुमार मोटरसाइकिल पर नशीले कैप्सूल सप्लाई करने जा रहा है। टीम ने गांव जागधौली क्षेत्र में नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 528 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। वहीं, अपराध शाखा-1 की टीम ने नगली घाट-सधौला मार्ग के पास कार्रवाई करते हुए जठलाना निवासी अजमल को 1800 प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। डीएसपी रजत गुलिया का कहना है कि पूछताछ के दौरान नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें