फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए 2 की टीम ने अवैध रूप से हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में दो युवकों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान अंबाला कैंट के महेशनगर निवासी निवासी सचिन व सेक्टर 23 डिफेंस काॅलोनी निवासी केवल सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों से अवैध हथियार व कारतूस बरामद हुए है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी आशीष चौधरी ने पत्रकारों को दी जानकारी में बताया कि सीआईए 2 प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी सचिन को सहारनपुर रोड से काबू किया गया। तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल, दस कारतूस बरामद हुए। उसे गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद केवल सिंह को पकड़ा गया। उसने केवल सिंह को एक पिस्टल व मैगजीन बेची थी। वह भी बरामद कर ली गई है। इसके अलावा आरोपी की निशानदेही पर तीन और पिस्टल, एक मैगजीन, एक रिवाल्वर व 41 कारतूस बरामद किए गए। आरोपी सचिन पर आर्म्स एक्ट व लड़ाई झगड़े के आठ केस दर्ज हैं। आरोपियों को दोबारा दो दिन के रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें