संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी की राजा वाली गली में स्कूटी सवार दो युवकों ने गेस्ट टीचर रक्षा रानी से पर्स झपट लिया। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
राजा राम गली निवासी रक्षा रानी ने बताया कि वह पाबनी कलां गांव के सरकारी स्कूल में तैनात हैं। सोमवार दोपहर बाद वह स्कूल से छुट्टी कर पैदल घर लौट रही थीं। घर के पासस्कूटी पर आए दो युवक उसका पर्स छीनकर भाग गए। शोर सुनकर गली के लोग बाहर निकल आए। एक पड़ोसी ने पीछा कर स्कूटी का नंबर नोट कर लिया गया है। पर्स में मोबाइल फोन, सरकारी टैबलेट, मंगलसूत्र, सोने की चेन, टॉप्स और पति की अंगूठी थी। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।