फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 09 Feb 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंबाला हाईवे पर गांव कैल के पास शनिवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार स्कार्पियो की लापरवाही भरी टक्कर से हुआ। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के गांव 81 मालागढ़ निवासी 25 वर्षीय सतेंद्र सिंह और सरस्वती नगर निवासी 30 वर्षीय सोल्जर के रूप में हुई है। हादसे में घायल 14 वर्षीय शिवम कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि सतेंद्र सिंह पिछले छह वर्षों से उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन

उसकी पत्नी गर्भवती थी और प्रसव के लिए सरस्वती नगर स्थित मायके आई हुई थी। पांच फरवरी को जगाधरी के उप नागरिक अस्पताल में उसकी डिलीवरी हुई और बेटे का जन्म हुआ। नवजात को देखने और पत्नी के पास रहने के लिए सतेंद्र यमुनानगर आया हुआ था। शनिवार रात वह अपने दोस्त सोल्जर और साले शिवम के साथ बाइक पर सवार होकर अस्पताल से सरस्वती नगर लौट रहा था।
रात करीब जब तीनों गांव कैल के पास कार एजेंसी के नजदीक पहुंचे, तभी अंबाला की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत तीनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सतेंद्र और सोल्जर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोल्जर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के गांव गनौली का रहने वाला था। सदर जगाधरी थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपी स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें