दो शातिर स्नेचर गिरफ्तार, स्नैचिंग की दो वारदातों का किया खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सीआइए वन की टीम ने ने स्नेचिंग के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल एक आरोपी फरार चल रहा है। जिसे जल्द ही पुलिस गिरफ्तार करेगी। आरोपियों ने एक ही दिन में दो वारदातों को अंजाम दिया था।
इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक वारदात की फिराक में भेड़थल बस स्टैंड के पास घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एएसआई रवि प्रकाश, कुलदीप, रणधीर सिंह विमल की टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी और दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान गनोली निवासी मंजीत व जाबर अली के नाम से हुई। दोनों आरोपियों ने वारदातों करना कबूल किया है। फिलहाल एक आरोपी फरार चल रहा है। जल्द ही पुलिस गिरफ्तार करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
प्रमोद वालिया ने बताया कि ककडोनी निवासी सरूपी देवी मारवा खुर्द रोड पर पशुओं का चारा लेने जा रही थी तीन बाइक सवार युवक आए और महिला के कानों से सोने की बालियां झपट कर फरार हो गए थे। वहीं दूसरी ओर छीलोर निवासी बनतो देवी नजदीक ग्रामीण बैंक से पैसे निकलवा कर वापस लौट रही थी। गांव के मोड़ पर पहुंची तो तीनों युवक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने महिला से रास्ता पूछने के बहाने उसके कानों से सोने की बाली झपट ली और पैसों से भरा थैला भी छीन लिया।