यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम में 10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही।
सैल के इंचार्ज भूप सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कहां पर प्रतापनगर चांदपुर में एक युवक नशीले पदार्थ बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राजेश कुमार, कृष्ण, रामकुमार, अमरजीत, हेड कांस्टेबल राजेंद्र की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान प्रताप नगर चांदपुर निवासी आसिब पुत्र गुलशेर के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक जांच में भेज दिया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2020 में भी उनसे तस्करी का मामला दर्ज हुआ था और वह जेल चला गया था। जमानत पर आने के बाद फिर से उसने नशे का कारोबार शुरू कर दिया। संवाद