फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छह लाख की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बीमा पाॅलिसी का रिफंड दिलाने का झांसा देकर करीब छह लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद और नोएडा निवासी आरोपियों ने बैंक खाता खुलवाकर उसमें ठगी की रकम मंगवाई थी।
साइबर क्राइम थाना पुलिस के अनुसार 26 दिसंबर 2025 को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने आदित्य बिरला और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की तीन अलग-अलग पाॅलिसियां ले रखी थीं, जो मेच्योर हो चुकी थीं। पाॅलिसी के रिफंड के लिए उन्होंने आवेदन किया था।
विज्ञापन

इसी दौरान उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने स्वयं को मुंबई स्थित आईआरडीए कार्यालय की अधिकारी बताते हुए कहा कि पाॅलिसी रिफंड के लिए सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी, जो रिफंड के साथ वापस कर दी जाएगी। उसकी बातों में आकर प्रमोद कुमार ने अलग-अलग किस्तों में कुल पांच लाख 92 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी पक्ष ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया, जिससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ। साइबर क्राइम थाने के पीएसआई खुशबीर सिंह ने जांच करते हुए उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के प्रीत विहार निवासी श्याम कुमार और नोएडा के सेक्टर-53 निवासी अर्जुन को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें