फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बरेली से 1.1 किलो हेरोइन लेकर आए दो तस्कर काबू

Sat, 08 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आरोपियों से पकड़ी गई हेरोइन के बारे में जानकारी देते एएसपी अमरिंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से यमुनानगर लाई गई 1.103 किलो हेरोइन

के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले में यह नशीले पदार्थों की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। दोनों आरोपी पकड़े गए सरताज निवासी गांव पीपलिया रामदयाल और नहीम हसन शाह निवासी मोहल्ला भूरे खां गोटिया, फरीदपुर बरेली के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी यमुनानगर में कहां बेचने जाने की तैयारी में थे इसका पता करने के लिए पुलिस कोर्ट से आरोपियों का पांच दिन का रिमांड हासिल किया।एएसपी अमरेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि स्पेशल एंटी बर्गलरी स्टाफ को वीरवार देर रात सूचना मिली थी कि आरोपी पश्चिमी यमुना पुल के माध्यम से पैदल उत्तर प्रदेश से यमुनानगर आ रहे हैं।

सूचना मिलने के दौरान टीम के प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मक्खन सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह, पंकज और सिपाही लोकेश की टीम ने पश्चिमी यमुना नहर पुल के पास नाका लगा दिया। इस दौरान दोनों आरोपी जैसे ही पश्चिमी यमुना नहर पुल के पास पहुंचे तो नाका देख कर भागने लगे। टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


दोनों के पास से काले रंग का बैग बरामद हुआ, जिसकी जांच करने पर उसमें से 1.103 किलो हेरोइन पाई गई। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे यह खेप उत्तर प्रदेश से लाए थे और यमुनानगर में किसी को सौंपने वाले थे। पुलिस ने बरामद हेरोइन को सील कर कब्जे में ले लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर यमुनानगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोनों आरोपी यमुनानगर में अपने किसी ग्राहक को हेरोइन बेचने के लिए आए थे। अभी मामले में जांच चल रही है। इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-अमरिंद्र सिंह, एएसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें