व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका विषय स्वच्छता ही सेवा रहा। उप प्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमारे जीवन की प्राथमिकता भी है।
वरिष्ठ प्राध्यापिका आरती अरोड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था के स्वच्छता ही सेवा है। हमारे देश के लिए, हमारे जीवन में स्वच्छता की बहुत जरूरत है। गंदगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है। हमें व्यक्तिगत व आसपास भी सफाई अवश्य रखनी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के स्वयंसेवकों तथा अन्य विद्यार्थियों ने मिलकर महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चला कर संपूर्ण महाविद्यालय की सफाई में अपना योगदान दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर व उप प्राचार्य डॉ. धारीवाल का राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलबीर कुमार ने स्वागत किया। संचालन डॉ. बलबीर कुमार ने सुचारू रूप से किया।